हिंदुत्व क्या है?

यदि समझ सको तो समझो
हिंदुत्व शब्द क्या है?
यदि हो विवेक सोचो..
हिंदुत्व मंत्र क्या है?

हिंदुत्व आस्था है,
हिंदुत्व उपासना है..
तन मन में गंगा सी बहे,
हिंदुत्व वह चेतना है..

हिंदुत्व ही है पूजा,
हिंदुत्व प्रार्थना है..
हम कोटि जन मनों की,
हिंदुत्व वंदना है..

हिंदुत्व शुद्ध नीति है,
हिंदुत्व में ही प्रीति है..
हिंदुत्व में शक्ति निहित,
हिंदुत्व में ही कीर्ति है..

हिंदुत्व धर्म ज्ञान है,
हिंदुत्व में ही त्राण है..
श्वांसों में वेग से चले,
हिंदुत्व में ही प्राण हैं..

हिंदुत्व में है जीवन,
हिंदुत्व में है दर्पण..
हिंदुत्व में ही सत्य है,
हिंदुत्व में है अर्पण..

शास्त्रों में जो समाया है,
वेदों ने जिसको गाया है..
उस वैदिक सनातन धर्म को,
हिंदुत्व जगत में लाया है..

हिंदुत्व में दया है,
हिंदुत्व शांति भी..
हिंदुत्व यज्ञ भी है,
हिंदुत्व क्रांति भी..

मर्यादा है ये राम की,
है कृष्ण का सुदर्शन..
गांडीव ये अर्जुन का,
है भीष्म का अटल प्रण..

हिंदुत्व में ही शिव हैं,
हिंदुत्व में हैं शम्भू..
हिंदुत्व परम ब्रह्म है,
हिंदुत्व में हैं विष्णु..

हिंदुत्व में ही यश है,
हिंदुत्व में सम्मान है..
शील है हिंदुत्व में,
हिंदुत्व में अभिमान है..

हिंदुत्व जन्मभूमि है,
हिंदुत्व कर्मभूमि है..
सबको सहेज ले जो,
हिंदुत्व मातृभूमि है..

हिंदुत्व राष्ट्रशक्ति है,
हिंदुत्व लोकशक्ति है..
हिंदुत्व में ही है विजय,
हिंदुत्व राष्ट्रभक्ति है..

हिंदुत्व ही गगन में,
हिंदुत्व ही धरा पे..
हिंदुत्व हर क्षितिज में,
हिंदुत्व हर दिशा में..

हिंदुत्व अपना पथ है,
हिंदुत्व अपना रथ..
हिंदुत्व ही एक मार्ग है,
हिंदुत्व ही एक लक्ष्य..

हिंदुत्व धरमपंथ है,
हिंदुत्व आदि अंत है..
कुछ और हो न हो कभी,
हिंदुत्व बस अनंत है..
हिंदुत्व ही अनंत है ||

Leave a comment