दिल जिसे देखना चाहे
आइना वो मुझे दिखाता नहीं..
औरों की नज़रों में अपना
निशां पाना बड़ा मुश्किल है..
खुद से खुद को यहाँ,
ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल है ||
अपने से लगने वाले कुछ
रस्ते बीच में छूट गए..
सपनों की चादर ओढ़ी
मंज़िलें भी मेरी बिछड़ गईं..
नए रस्तों पे नई मंज़िलें अब,
तलाश पाना बड़ा मुश्किल है..
खुद से खुद को यहाँ,
ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल है ||
समय की कड़ी सीमाओं में
हम बंधके पलते बढे हुए..
फिर कुछ देर तलक आज़ाद रहे
और फिर पिंजरे में बंद हुए..
बंधनों की सब दीवारों को
तोड़ जाना बड़ा मुश्किल है..
खुद से खुद को यहाँ,
ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल है ||
वो सवाल तो मुझसे करते हैं
पर जवाब न मेरे सुन पाते..
सब बात तो मुझसे करते हैं
पर बात न मेरी सुन पाते..
अब किसी की कुछ सुनना और अपनी
कुछ कह पाना बड़ा मुश्किल है..
खुद से खुद को यहाँ,
ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल है ||
एक शहर था मेरा..
एक ज़मीं थी अपनी..
कुछ लोग मेरे थे..
एक ज़िन्दगी थी अपनी..
इस जन्नत में यहाँ
वैसे तो हर रंगत है..
पर दिल खिल जाये ऐसी
हंसी मिल पाना बड़ा मुश्किल है..
खुद से खुद को यहाँ,
ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल है ||
औरों की नज़रों में अपना
निशां पाना बड़ा मुश्किल है..
खुद से खुद को यहाँ,
ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल है ||